{"_id":"5e1232358ebc3e87c069865c","slug":"bhadhoi-news-bhadohi-news-vns503496196","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमरा पर रवाना हुए जायरीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमरा पर रवाना हुए जायरीन
विज्ञापन
उमरा पर रवाना हुए जायरीन
फोटो-61ए
संवाद न्यूज एजेंसी
भदोही। नगर से जायरीनों का एक जत्था रविवार को पवित्र सफर-ए-उमरा के लिए रवाना हुआ। जत्थे में शामिल लोग सोमवार को लखनऊ एयरपोर्ट से जेद्दाह की फ्लाइट से उड़ान भरेंगे। रविवार को जायरीनों को इंटरसिटी एक्सप्रेस से लखनऊ रवाना करने के लिए भदोही रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
स्टेशन पर लोगों ने जायरीनों का फूलमाला पहना कर स्वागत करते हुए काबा शरीफ में वतन और दोस्तों, रिश्तेदारों के लिए दुआ की दरख्वास्त की। हज वर्ष में केवल एक बार होता है, लेकिन उमरा के लिए पूरे वर्ष कभी भी जाया जा सकता है। हज में जहां 45 दिन तक लग जाते हैं, वहीं उमरा कर जायरीन 14 दिन में लौट सकते हैं। आज लखनऊ रवाना होने वालों में काजीपुर बंधवा से कुरैशा, हसीना पत्नी डा.मुश्ताक, फारकलीत अंसारी पुत्र डा.मुश्ताक आदि नम आंखों से ट्रेन पर सवार हुए। उनका इस्तकबाल करने पहुंचे लोगों में परवेज अंसारी, सलीम, जमीर हुसैन, अशफाक, नईम अंसारी, अकरम अंसारी आ दि थे।