{"_id":"5e0f8f348ebc3e879c011031","slug":"bhadhoi-news-bhadohi-news-vns503214189","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंतुलित ट्रैक्टर ट्राली पलटी,युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असंतुलित ट्रैक्टर ट्राली पलटी,युवक की मौत
विज्ञापन
गोपीगंज/लालानगर। कोतवाली क्षेत्र के शंभूपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से उस पर सवार युवक नीरज निषाद (20) पुत्र लल्लू निवासी साहपुर-मेजा प्रयागराज की दबकर मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर घाट निवासी कल्लू निषाद का ट्रैक्टर परिवार का ही एक युवक चला रहा था। उसका रिश्तेदार नीरज ट्रॉली पर बैठा था। ट्रैक्टर में खराबी आने के कारण वह रात में उसे ठीक कराकर रामपुर घाट-शंभूपुर मार्ग से जा रहा था। शंभूपुर गांव पहुंचते ही मोड़ पर ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और ट्रॉली घूमकर पलट गई। इससे उस पर सवार नीरज ट्रॉली के नीचे दब गया। चालक बच गया। जब तक लोगों को जानकारी होती और वह मौके पर पहुंच कर दबे युवक को बचा पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दलबल के साथ पहुंचे कोतवाल कृष्णानंद राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी। उधर जवान बेटे की मौत की खबर लगने पर परिजन भी रोते-बिलखते मौके पहुंच गए।
एक माह बाद घायल ने तोड़ा दम
वहिदानगर। माह भर पूर्व दो बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक ने कोइरौना थानाक्षेत्र के बारीपुर गांव निवासी श्रीनाथ यादव (40) पुत्र रामनिधि यादव ने बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार रात दम तोड़ दिया। गत एक दिसंबर को सीतामढ़ी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में श्रीनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डीघ सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था, जहां उसने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। शव का अंतिम संस्कार बारीपुर गंगा घाट पर किया गया। राहुल दूबे, दुर्गेश तिवारी आदि ने श्रीनाथ की मौत पर शोक जताकर श्रद्धांजलि अर्पित की।