फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadhoi news

तार टूटने से बाधित रही डेढ़ सौ गांवों की बिजली

Sat, 04 Jan 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
bhadhoi news
वहिदानगर। बृहस्पतिवार की रात शुरू हुई बूंदाबांदी के बीच वहिदानगर से संचालित दो फीडरों की आपूर्ति अचानक बंद हो गई। इससे तकरीबन डेढ़ सौ गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ी रही। बिजली न रहने से लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। पूरे 12 घंटे तक लोग बिजली-पानी के लिए मुश्किलें झेलते रहे। देर शाम लगभग आठ बजे खराबी दूर होने के बाद ही आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन

बताते हैं कि रात में अचानक शुरू हुई बूंदाबांटी के चलते आपूर्ति ठप हो गई थी। सुबह जानकारी हुई कि अरता और कटरा फीडर में लगे तारों के जर्जर होने के चलते तीन-चार स्थानों पर वह टूटकर गिर गए थे। दोपहर में मौसम साफ होने के बाद लाइनमैनों ने शाम तक तारों को ठीक किया जा सका। रात से दूसरे दिन तक 12 घंटे तक आपूर्ति न मिलने से मोबाइल, इन्वर्टर, सिंचाई संयंत्र, राजकीय नलकूप, आटा-तेल चक्कियां, समूह पेयजल इकाई, निजी पेयजल संसाधन ठप पड़े रहे। देर शाम तक आपूर्ति बहाल होने के बाद ही उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। अधिशासी अभियंता मनोज का कहना था कि तार टूटने के कारण ही समस्या आई, जिसे दूर कराकर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed