फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadhoi news

ट्रक से कुचलकर अज्ञात युवक की मौत,दो घायल

Sat, 04 Jan 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
bhadhoi news
घोसिया। औराई थानाक्षेत्र में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में साइकिल सवार अज्ञात युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई गई। मृतक की पहचान देर शाम तक नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

घटनाओं को लेकर राजमार्ग पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। बताते हैं कि पहली घटना कैयरमऊ अंडरपास के समीप हुई। एक युवक साइकिल पर सवार होकर महाराजगंज बाजार की ओर जा रहा था। उसी समय तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। घटना के बाद ट्रक चालक भागते समय साइकिल सवार को इस तरह सड़क में चिपका दिया। इससे उसकी शिनाख्त में मुश्किलें हो गईं। दूसरी घटना बाबसूराय बाजार के पश्चिमी छोर पर हुई। यहां ओवरब्रिज पर चढ़ते समय रोडवेज बस के अचानक ब्रेक लेने के चलते पीछे से आ रहे मालवाहक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे इस पर सवार राजन बिंद (20) और रंगलाल चौरसिया (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल गोपीगंज के निवासी बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed