फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadhoi news

अतिक्रमण का जाल, सड़कें बदहाल

Sat, 04 Jan 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
bhadhoi news
ज्ञानपुर। भदोही जिले में दो सौ किमी से अधिक सड़कों पर भारी अतिक्रमण है। अस्थायी दुकानों, ठेले-खोमचे और मनमानी पार्किंग से राजमार्ग से लेकर लिंक रोड तक अतिकमण की जकड़न में उलझकर कराह रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी ज्ञानपुर, भदोही और गोपीगंज नगरीय इलाकों में है। सड़कों पर अतिक्रमण के चलते बीते छह माह में तीन दर्जन से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई लोग जान भी गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर में ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग, मुख्यालय मार्ग, ज्ञानपुर-भदोही मार्ग के अलावा अन्य छोटे लिंक मार्गों पर अतिक्रमण की भारी समस्या है। जगह-जगह लबे रोड सजीं दुकानें यातायात के लिए मुसीबत का सबब बनी रहती हैं। कई बार नगर पंचायत और पुलिस की ओर से कार्रवाई का दावा किया गया, लेकिन हालात में स्थायी परिवर्तन नहीं आया। ज्ञानपुर मुख्य त्रिमुहानी से शीतल पाल तिराहे तक के अस्थायी दुकानदारों को प्रोफेसर कॉलोनी रोड पर शिफ्ट करने का मसौदा भी ठंडे बस्ते में पड़ता दिख रहा है। प्रोफेसर कॉलोनी के कुछ लोगों के विरोध के चलते नगर पंचायत और तहसील प्रशासन ने पैर पीछे खींच लिया है। यही हाल राजा पार्क रोड और गोयल गली का है। गोपीगंज नगर में हाईवे पर जाम की जकड़न के कारण सांसत में है। ओवरब्रिज के नीचे वाहनों की पार्किंग, हाईवे की सर्विस लेन से लेकर मुख्य मार्ग तक अस्थायी दुकानों के फैले रहने के कारण जाम यहां बड़ी समस्या बन चला है। पुलिस की शह पर ऑटो और अन्य यात्री वाहनों का रेला आए दिन दुर्घटनाओं का सबब बनता है। आरोप है कि पुलिस ऐसे वाहनों से प्राइवेट लोगों के जरिए वसूली कराती है, जिसका असर यातायात पर पड़ता है। कई लोगों की जान जा चुकी है। हाईवे पर स्थित माधोसिंह, घोसिया, औराई और महाराजगंज, जंगीगंज आदि बाजारों में भी अतिक्रमण का बुरा हाल है। इस संबंध में जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि अतिक्रमण की समस्या गंभीर है। इस पर रिपोर्ट लेकर कार्रवाई कराई जाएगी। हालांकि नगर पंचायत ज्ञानपुर के ईओ राजेंद्र दुबे का कहना है कि 20 फीसदी से अधिक अस्थायी दुकानदारों को मुख्य मार्ग से कोतवाली रोड और प्रोफेसर कॉलोनी रोड पर शिफ्ट कर दिया गया है। मगर मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के चलते समस्याओं का अंबार जस का तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed