फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bhadhoi news

ठंड का कहर जारी, दो की जान गई

Sat, 04 Jan 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
bhadhoi news
ज्ञानपुर/वहिदानगर। ठंड का जानलेवा कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगभग दो दर्जन जानें लेने के बाद भी बेरहम ठंड का सितम जारी है। गुजरे 24 घंटे के दौरान खेत में सिंचाई कर रहे किसान समेत दो लोगों की ठंड लगने से मौत हो गई। इसके साथ ही ठंड से मरने वालों की संख्या जिले में 25 हो गई है। ठंड का प्रकोप जारी है। सुबह-शाम झकझोरतीं सर्द हवाएं और बारिश से सामान्य जनजीवन बेपटरी हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार को शाम तक दो लोगों की ठंड लगने से मौत हो गई। कोइरौना थानाक्षेत्र के गोपालापुर गांव निवासी बद्रीनाथ मिश्र (60) पुत्र यज्ञ नारायण बृहस्पतिवार की रात सिवान में गेहूं के खेत की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पेट में तेज दर्द हुआ। बताते हैं कि वह किसी तरह घर पहुंचे। परिजन आग जलाकर शरीर को गरमाहट पहुंचाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। कोइरौना थाना क्षेत्र के रायपुर ताराशंकर तिवारी की पत्नी चमेला देवी (92) की ठंड लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि वह शुक्रवार को सुबह गंगा स्नान कर घर लौट रही थीं। इसी बीच उनके प्राण पखेरू उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed