फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Benefits of schemes should reach the last person: AK Sharma

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : एके शर्मा

Fri, 05 Jun 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Benefits of schemes should reach the last person: AK Sharma
ज्ञानपुर। जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोर कमेटी एवं जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें सरकार के 12 साल पूरा होने पर पांच से 21 जून तक होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की गई। सरकार योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। पांच जून से एक पेड़ मां के नाम अभियान चलेगा। आठ से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 17 से 20 जून तक जनपद स्तरीय विकास प्रदर्शनी का आयोजन विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में किया जाएगा। प्रदर्शनी में योग, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना विकास, आध्यात्मिक एवं धार्मिक स्थलों के विकास, कानून-व्यवस्था तथा आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में हुए बदलावों को पहले और अब की थीम पर प्रदर्शित किया जाएगा। 20 जून को रात में चौपाल और 21 जून को योग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed