फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Benefit of schemes to reach the needy

जरूरतमंदो तक पहुचाएं योजनाओं का लाभ

Wed, 16 Dec 2020 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Benefit of schemes to reach the needy
औराई रोडवे बस स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था के एक्सईएन से फाइल लेकर देखती मंडलाय? - फोटो : BHADOHI
भदोही। जिले की नोडल अधिकारी एवं मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को दिलाएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी अधीनस्थों के भरोसे कोई काम न छोड़ें।
विज्ञापन

जिले में दो दिवसीय दौरे पर आईं मंडलायुक्त प्रीति शुक्ला ने मंगलवार को भदोही ब्लॉक के फत्तूपुर गांव में आयोजित जन चौपाल में विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए शौचालय निर्माण, विद्युतीकरण, स्वच्छ पेयजल, उज्ज्वला गैस, किसान क्रेडिट कार्ड, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, पेंशन, निर्माणाधीन गोवंश आश्रय स्थल, मनरेगा कार्यों, ग्राम निधि, क्षेत्र पंचायत निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्राथमिक शिक्षा, बाल विकास सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान लाभार्थियों को आवंटित आवास का सत्यापन किया। इस मौके पर डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी रामबदन सिंह, एडीएम शैलेंद्र कुमार, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, जिला परियोजना अधिकारी मनोज कुमार, डीआईओएस अशोक चौरसिया, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed