फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bela team became the winner of SSC Cricket Mahakumbh

Bhadohi News: एसएससी क्रिकेट महाकुंभ की विजेता बनी बेला टीम

Wed, 31 Jan 2024 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Bela team became the winner of SSC Cricket Mahakumbh
अभोली। ब्लॉक के कुढ़वा में आयोजित एसएससी क्रिकेट महाकुंभ प्रतियोगिता का मंगलवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। बयाव और बेला टीम के बीच हुए मुकाबले में बेला ने 14 रनों से शिकस्त दी। विजेता टीम को 11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार और शिल्ड दी गई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेला ने 104 रन बनाकर आल आउट हो गयी। जवाब में बैटिंग करने उतरी बयाव की टीम 90 रनों पर ही सिमट गई। मुख्य अतिथि सीएचसी अधीक्षक भानीपुर डॉ. शुभांकर श्रीवास्तव ने कहा कि खेल के द्वारा व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। जिसमें शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक, नैतिक आदि मूल्यों के विकास के साथ-साथ अनुशासन की भावना आती है। हार से कभी हताश होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने विजेता टीम को 11 हजार व उपविजेता को सात हजार रुपये नगदी का पुरस्कार दिया। वहीं मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार मिला। अध्यक्ष विकास शुक्ला ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed