फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Before Holi thieves ransacked liquor shop uprooted CCTV

UP: होली के पहले चोरों ने खंगाली शराब की दुकान..., CCTV उखाड़ ले गए; नकदी पर भी हाथ फेरा

Wed, 12 Mar 2025 05:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 12 Mar 2025 05:03 PM IST
सार

शराब की दुकान में चोरी की जानकारी मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। चोरी के बाद शातिर सीसीटीवी भी उखाड़ ले गए थे। लगभग 75 हजार का सामान भी ले गए हैं।

विज्ञापन
Before Holi thieves ransacked liquor shop uprooted CCTV
माैके से बरामद हुए कटे हुए ताले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गोपपुर स्थित विदेशी मंदिरा की दुकान में मंगलवार की रात चोरों ने ताला काट नगदी समेत 75 हजार रुपये की शराब व अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे युवक को चोरी की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन




गोपीगंज निवासी सौरभ पुष्पकार की गोपपुर में विदेशी मदिरा की सरकारी दुकान है। मंगलवार की रात वे समय से दुकान बंद कर घर चले आए। इस बीच, ताला काटकर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में लगा सीसीटीवी व अन्य उपकरण उखाड़ कर अंदर रख लिया।
विज्ञापन


इसके बाद करीब 45 हजार नकद के साथ 90 क्वाटर की सीसी के अलावा अन्य सामान उठा ले गए। सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल शुरु किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार सौरभ पुष्पकार बताया कि चोरों ने लगभग 45 हजार नकद सहित सीसीटीवी कैमरा व पूरा सेट के साथ 90 क्वाटर की सीसी लगभग 75 हजार का सामान उठा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed