फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Beer party in public place will go to jail

Bhadohi News: सार्वजनिक स्थान पर की बीयर पार्टी तो जायेंगे जेल

Sat, 31 Dec 2022 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Beer party in public place will go to jail
ज्ञानपुर। नए साल में सार्वजनिक स्थान पर बीयर पार्टी करना आपको भारी पड़ सकता है। सार्वजनिक जगह पर मदिरा छलकाने वालों को जेल भेजने की तैयारी है। खासकर नव वर्ष के रंग में भंग डालने वालों पर विशेष नजर होगी। पुलिस की दर्जनों टीम जगह-जगह ब्रेथ एनालाइजर के साथ खड़ी रहेगी। टीम यह पता लगाएगी कि गाड़ी चलाने वाले ने शराब का सेवन किया है या नहीं।
विज्ञापन

नए साल के आने में अब कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। ऐसे में हर व्यक्ति नए साल को सेलिब्रेट करने की तैयारी में जुट गए हैं। खासकर युवा वर्ग के लोग घूमने-फिरने और पार्टी की तैैयारियों में जुटे हुए हैं। इसमें एक बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी है, जो नए साल के खुमार में बीयर, दारू व अन्य प्रतिबंधित चीजों का सेवन करते हैं।
विज्ञापन

नशे की हाल में गाड़ी चलाने वाले कई बार खुद के साथ ही दूसरों के भी जान के दुश्मन बन जाते हैँ। जिले में सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से नया साल मनाया जाये। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारियां की है। जिले की प्रमुख जगहों पर पुलिस की टीम ब्रेथ एनालाइजर के साथ खड़ी रहेगी। पुलिस की नजर बीयर की दुकान के बाहर खड़े होकर और सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों के साथ शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी। सार्वजनिक जगह पर कोई नशे की हालत में पाया गया तो उसे सीधे जेल भेजा जायेगा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से जिले के प्रमुख मंदिर व पर्यटक स्थलों पर पुलिस की टीम सादे व वर्दी में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर सड़क दुर्घटनाओं के ज्यादातर मामले चालक के नशे की हालत में होने के कारण ही होते हैं। इसे देखते हुए पुलिस की टीम को ब्रेथ एनालाइजर के साथ लगाया जायेगा। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर बीयर पार्टी करने वालों को सीधे जेल भेजा जायेगा।
- डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक, भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed