{"_id":"6af8bc1b121ea2e84305bc19","slug":"a-bicycle-ride-organized-for-voter-awareness-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-151378-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई साइकिल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई साइकिल यात्रा
विज्ञापन
जनगणना जागरूकता के लिए निकली साइकिल रैली में शामिल लोग। स्रोत आयोजक
गोपीगंज। मतदाता सूची पुनरीक्षण, पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए शनिवार को सैकड़ों यात्रियों ने साइकिल यात्रा निकाली।
भदोही साइकिलिंग क्लब, जिला युवा कल्याण और नगर पालिका गोपीगंज समेत कई संगठनों की ओर से निकाली गई यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही। बड़ा चौराहे पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
सीडीओ और भदोही साइकिलिंग क्लब के अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में निकली यात्रा ज्ञानपुर रोड, बड़ा चौराहा, कांजी हाउस, शहीद तिराहा और चूड़ीहारीमोहाल से होकर गुजरी।
यात्रा के दौरान मतदाता जागरूकता के नारे लगाए गए। यात्रा नगर पालिका कार्यालय ज्ञानपुर रोड पर संपन्न हुई। सीडीओ ने कहा कि रैली का उद्देश्य जनगणना का संदेश अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना था। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए नागरिकों से नियमित योग, प्राणायाम अपनाने की अपील की। पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल उपयोग को बढ़ावा देने को कहा।
विज्ञापन
जिला युवा कल्याण अधिकारी रवि तिवारी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पार कर चुके युवाओं पर देश के भविष्य को संवारने की ऐतिहासिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से अभियान का नेतृत्व करने का आग्रह किया। नगर पालिकाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने नगर पालिका कार्यालय गोपीगंज के पास यात्रियों का स्वागत किया।
मौके पर प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. एसएस यादव, प्रमोद मौर्या, सरफराज अहमद, राजीव जायसवाल, बनारसी बिंद, संदीप बिंद, रोहित यादव, पंकज यादव, अबू हुरैरा, बृजेश बिंद, परवेज़ खान, जगदीश यादव, हर्ष तिवारी, रोहित बिंद, मुज्तबा अंसारी, जिगर गुप्ता, नदरा नाज, नमरा नाज आदि रहे।