फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Basic facilities will increase in 30 government schools by Rs 3.25 crore

Bhadohi News: 3.25 करोड़ से 30 राजकीय स्कूलों में बढ़ेगी मूलभूत सुविधाएं

Tue, 23 Jan 2024 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Basic facilities will increase in 30 government schools by Rs 3.25 crore
ज्ञानपुर। करीब डेढ़ दशक पूर्व बने जिले के 30 राजकीय हाईस्कूल में प्रोजेक्ट अलंकार योजना से मूलभूत सुविधाएं बढ़ेंगी। तीन करोड़ 25 लाख की लागत से स्वच्छ पानी, बालक-बालिका के लिए शौचालय का निर्माण होगा। इसके लिए परियोजना ने 50 फीसदी बजट जारी कर दिया है। विभाग अब निर्माण की कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन

बालिकाओं को घर के समीप हाईस्कूल तक की शिक्षा देने के लिए साल 2009 में 33 पूर्व माध्यमिक विद्यालय को उच्चीकृत कर हाईस्कूल का दर्जा दिया गया। एक-एक विद्यालय पर 58-58 लाख की लागत से भवन, शौचालय, लैब, पेयजल की सुविधाएं की गई। करीब डेढ़ दशक में देखरेख न होने से शौचालय और पेयजल की व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। जिससे यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से पिछले कई साल से प्रस्ताव भेजा जा रहा था, लेकिन स्वीकृति नहीं मिल रही थी। माध्यमिक स्कूलों की दशा सुधारने के लिए प्रोजेक्ट अलंकार योजना लागू की गई है। 2023-24 में प्रोजेक्ट अलंकार योजना से 30 राजकीय विद्यालयों में शौचालय, स्वच्छ पेयजल के लिए तीन करोड़ 25 लाख रूपये स्वीकृत किया गया। जिसमें परियोजना कार्यालय ने आधा बजट यानि एक करोड़ 54 लाख भेज दिया है। 30 राजकीय स्कूलों में चार लाख 57 हजार की दर से एक करोड़ 37 लाख खर्च कर सबमर्सिबल, आरओ आदि की सुविधा की जाएगी। इसके अलावा छह विद्यालय में 22 लाख प्रति विद्यालय की दर से एक करोड़ 32 लाख खर्च कर छह-छह शौचालय बनाए जाएंगे। जिसमें छह बालक और छह बालिका के लिए रहेंगे। यही नहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज गिर्दबड़गांव में 47.58 लाख से मल्टीपरपज हाल का निर्माण होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक विकायल भारती ने बताया कि परियोजना से आधा बजट करीब एक करोड़ 54 लाख स्वीकृत हो गया है। जल्द ही कार्यदायी संस्था का चयन कर निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed