फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Banned Chinese Manjha is being sold indiscriminately

धड़ल्ले से बिक रहा प्रतिबंधित चीनी मांझा

Mon, 04 Jan 2021 06:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
Banned Chinese Manjha is being sold indiscriminately
ज्ञानपुर। चीनी मांझा प्रतिबंधित है। मगर, कालीन नगरी के बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहा है। प्रयागराज, बनारस और अन्य पश्चिमी शहरों से प्रतिबंधित मांझे की आवक जिले में बेरोकटोक हो रही है। कोई बोलने वाला नहीं है। जिले के मुख्य व्यावसायिक बाजारों भदोही, गोपीगंज, ज्ञानपुर, सुरियावां, चौरी आदि में चीनी मांझे का बाजार मकर संक्रांति के मद्देनजर चटख हो गया है।
विज्ञापन

खिचड़ी का पर्व 10 दिन शेष रह गया है। इस दौरान पतंगबाजी का उत्साह युवाओं और बच्चों के सिर चढ़कर बोलता है। लेकिन, चीन से आने वाला सस्ता और धारदार मांझा पतंगबाजों की पहली पसंद बना है। खतरनाक होने के कारण यह प्रतिबंधित है। बावजूद इसके चोरी-छिपे जिले के बाजारों में यह बेचा जा रहा है। जिले की तीन सौ से अधिक छोटी-बड़ी दुकानों की मंडी गोपीगंज नगर से प्रतिदिन लाखों का कारोबार होता है। बावजूद इसके न पुलिस-प्रशासन इस धंधे पर शिकंजा कस पा रहा है, न मुख्यालय, तहसील, ब्लाक और निकायों के अधिकारी। 14 जनवरी को होने वाले मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर बाजारों में पतंग, मांझे की खूब बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर, पुरानी बाजार, पाली, मोढ़, जंगीगंज, गोधना-सूफीनगर, ऊंज, कुरमैचा, नवधन, वहिदानगर, औराई, घोसिया, उगापुर, कठारी, माधोसिंह, खमरिया नगर, नईबाजार-भदोही, सर्रोई, दुर्गागंज, सुरियावां नगर, अभोली, मतेथू, सुभाषनगर, रोही, कोइरौना, सीतामढ़ी, कटरा, धनतुलसी के बाजार चीनी मांझे और पतंग से पटे हैं, जिन पर किसी जिम्मेदार की नजर नहीं पड़ती। ज्ञानपुर नगर के दुकानदार पानकुमारी, मोहन मुरारी, रमेश कुमार, प्रवीण कुमार ने कहा कि वह परिवार के भरण-पोषण के लिए दुकानदारी करते हैं। मंडी से खरीदने पर आसानी से मिल जाता है। एसडीएम सदर चंद्रशेखर राम ने कहा कि चीनी मांझा प्रतिबंधित है। अगर बाजार में बिक रहा है तो अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed