फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bankes strike in bhadohi

बैंकों की हड़ताल, 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Fri, 31 Jan 2020 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
bankes strike in bhadohi
ज्ञानपुर। ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर वेतन-पेंशन आदि की मांग को लेकर शुक्रवार को जिले के बैंक कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। कामकाज ठप कर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और मांगों को शीघ्र पूरा करने के लिए आवाज बुलंद की। हड़ताल से जिले में 100 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

वेतन बढ़ोतरी, पेंशन संशोधन और सप्ताह में पांच दिन काम समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल शनिवार को भी रहेगी। हड़ताल के चलते जिले भर की डेढ़ सौ से अधिक बैंक शाखाओं में 100 करोड़ से अधिक का कारोबार ठप पड़ गया। जिले में प्रतिदिन औसतन 50 करोड़ के चेक क्लीयरेंस और लगभग इतने का ही कैश लेन-देन होता है। हड़ताल होने से बैंकिंग सेवा पूरी तरह ठप हो गई। हड़ताल में सभी सरकारी बैंक शामिल हुए। हड़ताल में शामिल बैंक कर्मचारियों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ज्ञानपुर शाखा के सामने लामबंद होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। कर्मचारियों का कहना था कि नवंबर 2017 से ही बैंक कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव लंबित है। उस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पेंशन रिवाइज करने की मांग भी लंबे समय से चल रही है। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही। प्रदर्शनकारियों ने पांच दिवसीय साप्ताहिक कार्य संस्कृति की भी मांग की। कहा कि अगर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज होगा। प्रदर्शनकारियों में मुख्य रूप से केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक शिव प्रकाश तिवारी, यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक मनीष सिन्हा, शिवांगी वर्मा, सोमित पांडेय, नितेश कुमार, सुदर्शन मौर्य, आलोक कुमार, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे। लीड बैंक मैनेजर उमेश कुमार ने कहा कि वेतन-भत्तों समेत अन्य मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल आहूत की गई है। लंबे समय से लंबित पड़े मामलों का निस्तारण न होने के कारण मजबूरी में कर्मचारियों ने हड़ताल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed