{"_id":"679fbf074b032faa710bb987","slug":"banaras-dehradun-janta-express-will-be-canceled-today-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-121948-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आज रद्द रहेगी बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आज रद्द रहेगी बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस
विज्ञापन
प्रयागराज महाकुंभ के चलते भदोही-जंघई रेल मार्ग पर ट्रेनें लगातार विलंब से चल रही हैं। सर्वाधिक असर प्रयागराज होते हुए भदोही की ओर आने-जाने वाली ट्रेनों पर पड़ा है।
रविवार को ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन 15 घंटे विलंब से चल रही थी। ट्रेन ग्वालियर से ही 13.55 घंटे देरी से चलाई गई।
मुंबई-गोरखपुर के बीच चलने वाली काशी एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई है। जबकि सोमवार की बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है।
रविवार को बनारस से ग्वालियर को जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस को बनारस से 6 घंटे विलंब से रिशेड्यूल किया गया है। यह ट्रेन अब 16.30 के बजाए रात्रि 11 बजे चलेगी।
भदोही स्टेशन अधीक्षक बीबी मिश्र ने बताया कि रविवार को एलटीटी से छूटने वाली 15017 एलटीटी-गोरखपुर को इटारसी से ही डायवर्ट कर दी जाएगी। जो भोपाल, बीना, झांसी और कानपुर होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
3 फरवरी को एलटेटी से छूटने वाली यही ट्रेन पुनः प्रयागराज छिवकी से डायवर्ट कर मिर्जापुर, वाराणसी होते हुए गोरखपुर जाएगी। रूट की तीन अन्य ट्रेनें डेढ़ से दो घंटे तक विलंब से चल रही थीं।