फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ban ineffective, banned medicines are being sold in the markets

Bhadohi News: बैन बेअसर, बाजारों में बिक रहीं प्रतिबंधित दवाएं

Fri, 28 Jun 2024 03:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Ban ineffective, banned medicines are being sold in the markets
ज्ञानपुर। खाद्य एवं औषधि विभाग की ओर से भेजे सैंपल की जांच में मानकों के अनुरुप नहीं मिली दवाइयां जिले में प्रतिबंधित होने के बाद भी बिक रही हैं। अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट में कई मेडिकल स्टोरों पर यह दवाइयां बिकती मिलीं। इससे जिला प्रशासन की आदेश की अवहेलना हो रही है। वहीं लोगों की स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने एक सप्ताह पहले ही इन दवाईयों की बिक्री पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बीते दिनों मेडिकल स्टोर से दवाओं के 160 नमूने लिए थे। विभाग ने इस नमूनों की जांच के लिए लैब भेजा। इसमें आठ दवाएं नकली मिली थीं। इन दवाओं में कुछ एंटी बायोटिक थी तो कुछ गैस, सर्दी, जुकाम और दर्द निवारक थीं। जांच में यह पाया गया था कि इन दवाओं के सेवन से शरीर में खुजली, सांस की बीमारी बढ़ने जैसी समस्याए हो सकती हैं। इनके दुष्प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने आठ दवाओं पर पूर्णतया पाबंदी लगाते हुए इसकी बिक्री पर रोक लगा दी थी। जिला प्रशासन की ओर से इन दवाओं को बनाने वाली कंपनियों पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भी भेजा गया है। जिला प्रशासन से प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री बंद हुई कि नहीं। हकीकत जानने के लिए अमर उजाला ने ग्राउंड रिपोर्ट पता की। अमर उजाला के दो रिपोर्टर और चार संवाददाता जिले के विभिन्न बाजारों के मेडिकल स्टोरों पर पहुंचकर दवाओं के बिक्री की हकीकत जानी। जिसमें कई ऐसी दवाएं मिलीं जो मेडिकल स्टोरों पर अब भी बेची जा रही हैं।
विज्ञापन


--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राउंड रिपोर्ट

-बुधवार, दोपहर 2.10 बजे: ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर स्थित मेडिकल स्टोर पर दवा ग्लीमाक्स-सीवी 625 एमजी टेबलेट मांगी गई। दुकानदार ने कहा कि मिलेगी टेबलेट की कीमत 20 रुपये है।

--------------------

-बुधवार, शाम 7 बजे: रजपुरा चौराहे पर स्थित मेडिकल स्टोर पर सीक्स-ओ टेबलेट और रेबीकार-एलएस कैप्सूल मांगा गया। दुकानदारों ने दोनों दवाएं मौजूद बतायी। रिपोर्टर ने पैसा न होने का हवाला देते हुए चले आए। यह दवा भी बाजार में उपलब्ध मिली।

----------------------

-बृहस्पतिवार, सुबह 11 बजे: जिला अस्पताल गेट के पास स्थित मेडिकल स्टोर पर मेटोप्रोलोल टेराट्रेट और राबेन-डीएसआर कैप्सूल मांगी गई। दुकानदार ने दोनों दवाएं 210 रुपये में उपलब्ध बतायी।

---------------

-बृहस्पतिवार, सुबह 10.50 बजे: ज्ञानपुर हॉस्टल चौराहे के पास स्थित मेडिकल स्टोर पर मेटोप्रोलोल टेराट्रेट और राबेन-डीएसआर कैप्सूल 180 रुपये में उपलब्ध बताई गई। दुकानदार ने कहा कि 10 मिनट रुकिए आकर देता हूं।

--------------------

-बृहस्पतिवार, शाम 4.30 बजे: भदोही एमबीएस अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल स्टोर पर लीयोजिल सस्पेंशन 30 एमएल, मांटेलेक एलसी टेबलेट मांगी गई। दुकानदार ने मांटेलेक एलसी टेबलेट 370 और लीयोजिल सस्पेंशन 80 रुपये में उपलबध बताया।

--------------------

-बृहस्पवितार शाम 4.30 बजे: भदोही स्टेशन रोड के पास स्थित मेडिकल स्टोर से लीयोजिल सस्पेंशन 30 एमएल, मांटेलेक एलसी टेबलेट मांगी गई। जिसमें लीयोजिल सस्पेंशन 30 एमएल दवा 80 रुपये उपलब्ध बताई गई।


------------------------------

इन दवाओं पर लगा है प्रतिबंध

जिन आठ दवाओं पर प्रतिबंध लगा है उनमें सीक्स-ओ टेबलेट है। वहीं रेबीकार-एलएस कैप्सूल, मेटोप्रोलोल टेराट्रेट आइपी 50 एमजी टेबलेट है। राबेन-डीएसआर कैप्सूल, ग्लीमाक्स-सीवी 625 एमजी टेबलेट, विलपाड-200 टेबलेट, लीयोजिल सस्पेंशन 30 एमएल, मांटेलेक एलसी टेबलेट है।

--------------------------------

वर्जन

जिन दवाइयों को जांच के लिए भेजा गया था। वे मानक के अनुरूप नहीं मिले थे। इसके बाद उस बैच की दवाएं प्रतिबंधित की गई थीं। अगर उस बैच की दवाएं बिक रही हैं, तो संबंधित मेडिकल स्टोरों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

-कुमार सौमित्र, जिला औषधि निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed