फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bajrang Dal burned effigies of the Left

बजरंग दल ने फूंका वामदलों का पुतला

Mon, 15 Feb 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Mon, 15 Feb 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal burned effigies of the Left
 केंद्र सरकार से राष्ट्रविरोधी तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक भुआल उपाध्याय के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक कार्यकर्ता रविवार को दोपहर नारेबाजी करते हुए राधास्वामी धाम के समीप पहुंचे।

पाकिस्तान मुर्दाबाद, वामदल मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए वामदलों का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि जेएनयू में कुछ संगठन के लोग राष्ट्र विरोधी कार्य कर रहे हैं। गत दिनों आतंकी अफजल की बरसी मनाने के दौरान देश के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


 इसमें वामदल का छात्र संगठन भी पूरी तरह लिप्त है। प्रशासन ने कार्रवाई की तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई राजनीतिक पार्टी वोटबैंक साधने के लिए वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस, जेडीयू, वामदल, आम आदमी पार्टी जैसी पार्टी देश को कमजोर करने की साजिश रच रही हैं। वक्ताओं ने केंद्र सरकार से राष्ट्र के खिलाफ बयानबाजी करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुतला दहन में जिलाध्यक्ष शीतला प्रसाद गुप्ता, सुरेश यादव, राहुल, मुकेश, देवमणि मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed