फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bajrang Bali killed Akshay Kumar, set fire to Lanka

Bhadohi News: अक्षय कुमार का बजरंग बली ने किया संहार, लंका में लगाई आग

Mon, 20 Oct 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Bali killed Akshay Kumar, set fire to Lanka
बाबूसराय। सारीपुर रामलीला में शनिवार की शाम लंका दहन व विभीषण शरणागति की लीला का मंचन हुआ। कलाकारों ने दिखाया कि हनुमान जी माता सीता के पास पहुंचते हैं। माता सीता के सामने भगवान श्रीराम की मुद्रिका को गिराते हैं। मुदरी को देखकर माता सीता विचार करने लगती हैं, कि प्रभु को मार कर लाना असंभव है और माया से भी ऐसा रचा नहीं जा सकता। मां सीता के संशय को देखकर बजरंग बली माता सीता के सामने प्रकट होकर सारा हाल बताते हैं। इसके बाद बजरंग बली को भूख लगने पर वह पेड़ों से फल खाते हैं और पेड़ों को तोड़कर फेंक देते हैं। रखवाली करने वाले राक्षसों को मारते हैं। यह खबर जब रावण पाता है तो अक्षय कुमार को भेजता है बजरंग बली उसका वध कर देते हैं। इसके बाद वह मेघनाद को भेजता है। मेघनाद बजरंग बली को बांध कर रावण के पास ले आता हैं। रावण उनके पूछ में आग लगवा देता है। इस पर सारी लंका नगरी को बजरंग बली जला देते हैं। विभीषण दुखी होकर श्री राम के शरण में चले जाते हैं। भगवान राम पूछते हैं कि इस सागर को कैसे पार किया जाए तो वह समुद्र के पास जाते हैं और सुखाने की बात करते हैं। समुद्र त्राहिमाम करता हुआ बाहर निकलता है और बताता है कि नल नील वरदानी है वह राम राम लिखेंगे तो पत्थर भी पानी पर तैर जाएंगे। इस मौके पर पीयूष, टीकू, आनंद पाठक, अशोक पांडेय, विनय पाठक, कृपाशंकर पाठक, प्रेम पाठक, राज विश्वकर्मा, श्यामधर पाठक, विनय पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed