फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bahubali MLA Vijay Mishra will not be produced, yet will have to remain in police remand

बाहुबली विधायक विजय मिश्र की बढ़ी मुश्किलें, नहीं होगी पेशी, अभी और रहना होगा पुलिस रिमांड में 

Thu, 27 Aug 2020 11:08 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 27 Aug 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Bahubali MLA Vijay Mishra will not be produced, yet will have to remain in police remand
विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला

रिश्तेदार से संपत्ति विवाद में फंसे भदोही जिले के ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र की पेशी शुक्रवार को यहां कोर्ट में नहीं होगी। पुलिस रिमांड लेगी। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि पेशी नहीं होगी। चूंकि वह पहले से ही जेल में हैं, इसलिए पुलिस अन्य न्यायिक विकल्पों के जरिए रिमांड ले लेगी। कोरोना काल में पेशी पर रोक लगी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि धनापुर गांव निवासी रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी के मकान कब्जा करने और अन्य संपत्ति को वसीयत कराने के आरोप में विधायक विजय मिश्र, पत्नी एमएलसी रामलली मिश्रा और पुत्र विष्णु मिश्रा के खिलाफ गोपीगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। गत दिनों पुलिस ने मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले से गिरफ्तार को विधायक को जेल भेजा। न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन पेशी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed