{"_id":"5f83537b8ebc3e9b754406fc","slug":"bahubali-mla-vijay-asks-for-rs-50-thousand-by-calling-from-his-mobile-number","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबली विधायक के मोबाइल नंबर से फोन कर मांगे 50 हजार रुपये, आगरा जेल में बंद हैं विजय मिश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली विधायक के मोबाइल नंबर से फोन कर मांगे 50 हजार रुपये, आगरा जेल में बंद हैं विजय मिश्र
Mon, 12 Oct 2020 12:18 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जेल में बंद विधायक विजय मिश्र के मोबाइल नंबर से शनिवार को फोन कर ज्ञानपुर नगर पंचायत चेयरमैन हीरा लाल मौर्य से 50 हजार रुपये की मांग की गई। चेयरमैन से इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई, क्योंकि विधायक के दोनों मोबाइल फोन गोपीगंज थाने में जमा हैं। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एक रिश्तेदार की ओर से मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद ज्ञानपुर विधायक आगरा जेल में बंद हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके दोनों मोबाइल फोन गोपीगंज थाने में जमा करा लिए थे। लेकिन, नगर पंचायत अध्यक्ष हीरा लाल मौर्य ने रविवार को पुलिस को सूचना दी कि विधायक के नंबर 9198111999 से शनिवार को उन्हें फोन कर 50 हजार रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन
फोन करने वाले ने नगर पालिका गोपीगंज के सामने पान की दुकान पर रुपये भेजने को कहा। उधर, लोगों का मानना है कि किसी ने उनके नाम से दूसरा सिम लेकर इसका दुरुपयोग किया होगा। लेकिन सवाल उठ रहा है कि बिना आधार कार्ड के कैसे कोई उनका डुप्लीकेट नंबर जारी करा सकता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज कृष्णानंद राय ने बताया कि नंबर सर्विलांस पर लगा दिया गया है।
विज्ञापन