फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bahubali gyanpur MLA Vijay Mishra daughter reema pandey raised questions regarding cases, said police action is taken under conspiracy

भदोहीः विधायक विजय मिश्र की बेटी ने मुकदमों को लेकर उठाए सवाल, कहा- साजिश के तहत हो रही कार्रवाई

Mon, 13 Sep 2021 07:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 13 Sep 2021 07:14 PM IST
सार

ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की अधिवक्ता बेटी रीमा पांडेय ने डीजीपी को पत्र लिखा है। आरोप लगाया कि जिस प्रकरण में अगस्त 2020 में मुकदमा दर्ज हो चुका है।अब उसी से जुड़े मुकदमों में दुबारा केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
bahubali gyanpur MLA Vijay Mishra daughter reema pandey  raised questions regarding  cases, said police action is taken under conspiracy
विधायक विजय मिश्र की बेटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पूर्व भदोही जिले के ज्ञानपुर सीट से विधायक विजय मिश्र पर शिकंजा कसता जा रहा है। करीबियों संग दोनों बेटियों पर भी केस दर्ज हो चुका है। एसटीएफ जांच से लेकर दो सितंबर को दर्ज मुकदमे पर उनकी अधिवक्ता बेटी रीमा पांडेय ने सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


डीजीपी, डीआईजी और एसपी को पत्र भेजकर कहा कि जिस प्रकरण में अगस्त 2020 में मुकदमा दर्ज हो चुका है। अब उसी से जुड़े मुकदमों में दुबारा केस दर्ज किया गया। फर्जी मुकदमे में फंसाया गया। आरोप लगाया कि साजिश के तहत सभी कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन


डीजीपी को भेजे पत्र में हाईकोर्ट की अधिवक्ता एवं विधायक विजय मिश्र की बेटी रीमा पांडेय ने कहा कि अगस्त 2020 में उनके पिता विजय मिश्र, मां एमएलसी रामलली मिश्र और भाई विष्णु मिश्र के खिलाफ रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने फर्म, जमीन हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी पैरवी उनकी बहन सीमा मिश्रा करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णमोहन गैंग आदि ने पैरवी नहीं करने की धमकी दी। जब नहीं मानी तो उन पर मुकदमा दर्ज कराया गया। उसके बाद वह खुद मुकदमों की पैरवी शुरू की। उन्हें भी धमकाया गया। न मानने पर दो सितंबर 2021 को उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया। जिस प्रकरण से उनका कोई लेनादेना नहीं है, उसमें साजिश के तहत केस दर्ज किया गया।

रीमा पांडेय ने आऱोप लगाया कि चुनाव से पूर्व एसटीएफ को जांच सौंपना, विधायक के  सहयोगियों और उन पर केस दर्ज कर परेशान किया जा रहा है। उनके पिता विधायक विजय मिश्र चुनाव न लड़ सके, जिसको लेकर यह कुचक्र रचा जा रहा है। जिले की जनता सब देख रही है। उन्होंने डीजीपी से निष्पक्ष विवेचना की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed