फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Badohi News: Vaccination lesson taught in forest colony

Badohi News:वनवासी बस्ती में पढ़ाया गया टीकाकरण का पाठ

Thu, 25 Apr 2024 06:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Badohi News: Vaccination lesson taught in forest colony
ब्लाॅक क्षेत्र के जोरई गांव के वनवासी बस्ती में बुधवार को चकटोडर पीएचसी प्रभारी डाॅ. अमल सिंह टीम के साथ पहुंचे। उन्होंनें बस्ती के लोगों को टीकाकरण का पाठ पढ़ाया। टीकाकरण के मतलब को बताया और उन्हें जागरुक किया। डॉ. अमल टीम ने बताया कि जोरई के वनवासी बस्ती में महिलाएं टीका नहीं लगवा रही थी और आशाकर्मी ने इसकी जानकारी दी। मौके पर टीम के साथ पहुंच कर बच्चों को टीका न लगवाने वाली महिलाओं को जागरुक किया। उन्हें विस्तार पूर्वक टीका के बारे में बताया। कहा कि टीका लगाने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। बच्चों को टीका जरूर लगवाना चाहिए, इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। कहा कि घर के आस-पास साफ-सफाई रखें, सोते समय मच्छरदानी जरूर लगाएं। बीमारी का लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर आए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed