{"_id":"5d28d5e38ebc3e6cb66e7c26","slug":"badohi-news-bhadohi-news-vns47233276","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम न्यायालय के खिलाफ अधिवक्ता मुखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम न्यायालय के खिलाफ अधिवक्ता मुखर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। प्रदेश बार काउंसिल के आह्वान पर जिले के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को हड़ताल कर ग्राम न्यायालय की व्यवस्था का विरोध जताया। न्यायिक कार्य से विरत रह कर अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर में नारेबाजी की। काम न होने के कारण दूर-दराज से आने वाले वादकारियों को बैरंग लौटना पड़ा।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद यादव और महासचिव बलराम पांडेय के नेतृत्व में बार हाल में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें सरकार की ओर से ग्राम न्यायालय को लेकर होने वाले निर्णय पर नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि ग्राम न्यायालयों के लिए अब तक जज, अधिकारी और कर्मचारियों की कोई नियुक्ति नहीं की गई है। आधारभूत सुविधाएं भी नहीं हो सकी हैं। ऐसे में यह व्यवस्था धरातल पर आने से पूर्व ही बेकार हो जाएगी। जिला जज को पत्रक देकर कहा गया कि सभी व्यवस्थाएं होने के बाद ही ग्राम न्यायालय की स्थापना हो जाएगी। इस मौके पर विनय पांडेय, मजहर शकील, सूर्यदत्त पांडेय, मोहन लाल मिश्रा, अखिलेश तिवारी, पुनीत पांडेय, योगेश मिश्रा, तेज बहादुर यादव, मुरली यादव आदि मौजूद रहे।