{"_id":"5d27867e8ebc3e6c9f0f6fb5","slug":"badohi-news-bhadohi-news-vns472174385","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजमार्ग धंसने से सात घंटे तक बाधित रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजमार्ग धंसने से सात घंटे तक बाधित रहा आवागमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीगंज। नेशनल हाईवे अथॉरिटी की लापरवाही के कारण बृहस्पतिवार की सुबह बिहसपुर के पास राजमार्ग के धंस जाने से वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन पर सात घंटे तक यातायात बाधित रहा। इससे पश्चिमी छोर पर लगभग 12 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। भीषण जाम की समस्या से लोग झेल गए। दोपहर 12 बजे तक धंसी सड़क को दुरुस्त कराने के बाद हाईवे पर आवागमन चालू हो सका। इस दौरान आमजन के साथ-साथ स्कूली वाहनों में बच्चे, एंबुलेंस में मरीजों और ट्रेन पकड़ने वालों की मुश्किलें बढ़ी रही। चाह कर भी वह किसी दूसरे रास्ते नहीं जा पा रहे थे।
एनएचएआई के अधीन ग्रील नामक कार्यदायी संस्था हाईवे के सिक्सलेन निर्माण कार्य को कराने में लगी है। बिहसपुर में पहले से ही पुल का निर्माण जारी होने से दोनों लेनों के यातायात को डायवर्ट कर आवागमन हो रहा है, जिससे मुश्किलें बढ़ीं हैं। बरसात के पहले से ही दोनों लेन क्षतिग्रस्त होकर जाम का कारण बन रहे थे। गत सप्ताह उत्तरी लेन धंस गया था। इससे आवागमन को अवरुद्घ हो गया था, जिसे वैकल्पिक व्यवस्था तहत सुधारा गया। बुधवार की रात में हुई तेज बारिश का भार सड़क सह न सकी और फिर धंस गई। अचानक सड़क के धंसते ही उत्तरी लेन पर आवागमन पूरी तरह ठप पड़ गया। घंटे भर बाद जानकारी होने पर दलबल के साथ पहुंचे कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को धंसी सड़क को सुधारने का प्रयास शुरू किया, लेकिन इस कार्य में लगभग सात घंटे का समय लग गया। इस बीच बिहसपुर से प्रयागराज के भीटी तक भीषण जाम लग गया। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अभी भी सड़क धंसने का खतरा मंडराते रहने से कब आवागमन फिर ठप हो जाएगा कुछ कहा नहीं जा सकता। जाम के कारण साइकिल तो दूर पैदल आना-जाना दुश्वार हो गया था। बाइक सवारों सहित स्कूल वाहन, एंबुलेंस, लग्जरी छोटे-बड़े वाहनों के अलावा दूरदराज क्षेत्रों को पहुंचने वाले ट्रकों की लंबी कतार को देख लोग पसीना छोड़ते रहे।