{"_id":"5d2782fc8ebc3e6d0954edff","slug":"badohi-news-bhadohi-news-vns472169559","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ प्रभावित 193 गांवों में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ प्रभावित 193 गांवों में अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। मानसूनी बारिश शुरू होने के साथ ही जल प्लावन से प्रभावित 193 गांवों में बचाव के लिए प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर दिया है। प्रशासन की ओर से 24 बाढ़ चौकियों के माध्यम से चौकसी रखने की कवायद शुरू हो गई है। स्वास्थ्य, आपूर्ति, कृषि समेत अन्य सरकारी विभागों को हर समय तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।
बारिश को देखते हुए विकास खंड ज्ञानपुर, सुरियावां, भदोही, डीघ और औराई के 193 गांवों के लोगों की धड़कन बढ़ जाती है। इन गांवों में जल प्लावन किसी नदी अथवा नाले से नहीं बल्कि बारिश के पानी से होता है। जल प्लावन होने से ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। एक ओर जहां पशुओं के चारा की दिक्कत हो जाती है, वहीं कच्चे मकान जमींदोज हो जाते हैं। बाढ़ प्रभावित इन गांवों की सुरक्षा को लेकर पहले ही प्रशासनिक तैयारी कर ली गई है। सुरक्षा की दृष्टि से 24 बाढ़ चौकियों के साथ ही साथ पांच गोताखोर, सौ से अधिक छोटी नाव और 64 बड़ी नावों की व्यवस्था की गई है। बताते चलें कि बारिश शुरू होने से पूर्व विकास खंड औराई में डेरवां, खमरिया, द्वारिकापुर, सहसेपुर और विकास खंड डीघव् में धनतुलसी, लखनपुर, भदरांव, कटरा, इटहरा, कलिजरा, इनारगांव, बिहरोजल्पुर, सुरियावां में करियांव, अबरना, सांडा, रामनगर भदोही में सर्रोई, मुंसीलाटपुर, तुलसीचक, मईहरदोपट्टी तथा ज्ञानपुर विकास खंड में रमईपुर, मतेथु, कसियापुर, श्रीकांतपुर और भगवानपुर आदि गांवों में बाढ़ चौकियां स्थापित की गईं हैं। एडीएम राम सिंह वर्मा ने कहा कि बारिश से गंगा, वरुणा, मोरवा नदी में पानी बढ़ने लगा है। इसके मद्देनजर सभी विभागों को अलर्ट किया गया है।