फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   baby shower of pregnant women

गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई

Thu, 23 Sep 2021 07:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
baby shower of pregnant women
डीघ ब्लॉक के मवैयाथान सिंह में गोद भराई करती आंगनवाड़ी कार्यकत्री। संवाद - फोटो : BHADOHI
गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और उनकी देखभाल के लिए डीघ ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्र मवैयाथान सिंह में बृहस्पतिवार को गोदभराई की रस्म अदा की गई। इस मौके पर महिलाओं को पोषण की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता सिंह ने गांव की गर्भवती महिला शिवानी विश्वकर्मा के घर पर गोदभराई की रस्म पूरी की। रंगोली सजाकर गर्भवती को फल, पौष्टिक आहार, सब्जी, ड्राई फ्रूट दिया। महिलाओं ने पारंपरिक मंगल गीत गाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। साथ ही वहां मौजूद लोगों का मुंह मीठा कराया गया। महिलाओं और परिजनों को सुरक्षित प्रसव के लिए बरती जाने वाली सावधानियां और सुरक्षित प्रसव अस्पताल में कराने की जानकारी दी। बताया कि जन्म के बाद शिशु को उसकी मां दूध अमृत समान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed