फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   B.Ed entrance examination will be done at five centers

पांच केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

Thu, 06 Aug 2020 04:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
B.Ed entrance examination will be done at five centers
ज्ञानपुर। जिले में नौ अगस्त को होने वाली बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। पारदर्शी परीक्षा के लिए मजिस्ट्रेट, सचल दस्ता के साथ-साथ केंद्र प्रतिनिधि भी नामित किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।
विज्ञापन

बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए हर साल संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई जाती है। 2020 में नौ अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए भदोही जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं। इनमें विभूति नारायण इंटर कॉलेज ज्ञानपुर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय भदोही, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के ब्लॉक ए और बी और औराई का केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय शामिल हैं। केंद्रों पर परीक्षा पहली पाली में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। दोनों पालियों में 2118 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने बताया कि सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों के साथ केंद्र प्रतिनिधि लगाए गए हैं। तीनों एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं, जबकि पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित किए गए हैं। बीएसए समेत तीन सचल दस्ते भी दोनों पाली में केंद्रों पर चक्रमण करेंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर पुलिस फोर्स मौजूद रहेगी। केंद्रों के आसपास किसी को आने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

आज सीडीओ करेंगे बैठक
ज्ञानपुर। जिले में नौ अगस्त को होने वाली बीएड की प्रवेश परीक्षा को लेकर सात अगस्त को सुबह 11 बजे विकास भवन में सीडीओ विवेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई है। डीआओएस ने बताया कि बैठक में सभी केंद्र व्यवस्थापक, प्रतिनिधि, मजिस्ट्रेट और पुलिस के अधिकारी की मौजूदगी रहेगी। इसमें परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed