सुरियावां। महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में राइजिंग क्रिकेट अकादमी धोबहा प्रयागराज और आजाद स्पोर्ट्स क्लब मेढ़ी के बीच बृहस्पतिवार को एक मैच खेला गया। इसमें आजाद स्पोर्ट्स ने राइजिंग क्रिकेट को छह विकेट से शिकस्त दी। धोबहा की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 35 ओवर के मैच में 29वें ओवर में सभी विकेट खोकर 148 रन बनाए। इसमें मंगेश यादव ने 31, बंटी सिंह 22 और आदित्य ने 13 रनों का योगदान दिया। आजाद स्पोर्ट्स क्लब की ओर से अभिषेक कुमार, गौरव ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आजाद स्पोर्ट्स क्लब की टीम के यश राजपूत, विशाल यादव की ठोस शुरुआत की। इसके बदौलत 21वें ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। यश राजपूत ने नाबाद 55 रनों की पारी खेली, विशाल यादव ने 28, संदीप बिंद ने 24, विजय कुमार ने 12 रन बनाए। धोबहां की ओर से गेंदबाजी में सत्या, अजय, विपिन, राजन ने एक-एक विकेट चटकाए। मैच के निर्णायक की भूमिका में राजकुमार यादव, शिवांश पांडेय रहे। स्कोर अभिषेक सिंह रहे।