{"_id":"679fc1daeb5d2e1a65087859","slug":"azad-sports-became-champion-by-defeating-prayagraj-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-121945-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: प्रयागराज को हराकर आजाद स्पोर्ट्स बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: प्रयागराज को हराकर आजाद स्पोर्ट्स बना चैंपियन
विज्ञापन
तेजधर ब्रह्मबाबा खेल समिति की ओर से महर्षि आजाद स्टेडियम मेढ़ी में आयोजित महर्षि आजाद राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई।
फाइनल में आजाद स्पोर्ट्स क्लब ने प्रयागराज को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि महर्षि आजाद चैतन्य ने विजेता टीम के कप्तान को एक लाख एक हजार रुपये नकद और ट्रॉफी जबकि उपविजेता टीम के कप्तान को 51 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी दिया।
कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र की प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं। क्रिकेट के खेल में कोई हारता नही हैं। एक टीम जीतती है तो दूसरी टीम सीखती है।
इसके पूर्व रविवार को दूसरे सेमी फाइनल मैच में कन्नौज को हराकर प्रयागराज की टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल मुकाबले में विशिष्ट अतिथि इंजीनियर राकेश श्रीवास्तव ने नारियल फोड़कर और नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चौरसिया ने टॉस का सिक्का उछाल कर शुभारंभ किया। टॉस जीतकर प्रयागराज के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
बल्लेबाज अखिल कुमार की शानदार अर्धशतक (71)रनों की बदौलत प्रयागराज ने 20 वे ओवर में सभी विकेट खोकर 144 रन बनाए। सिद्धार्थ ने 28 और यादवेंद्र ने 14 रन बनाए। आजाद स्पोर्ट्स की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए यशस्वी मिश्रा ने तीन, अभिषेक तिवारी ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
जवाब में खेलने उतरी आजाद स्पोर्ट्स की टीम ने भानू मिश्रा के 36 रन और यशस्वी मिश्रा के 26 रनो के योगदान से लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। प्रयागराज के सफल गेंदबाज नितिन यादव को तीन विकेट मिले।