फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Awareness rally taken out on the first day of communicable disease campaign

संचारी रोग अभियान के पहले दिन निकाली गई जागरूकता रैली

Wed, 20 Oct 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally taken out on the first day of communicable disease campaign
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान मंगलवार से शुरू हो गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा सहित कुल 10 विभागों की टीम घर-घर जाएगी और लोगों को जागरूक करेगी। कलेक्ट्रेट से निकाली गई रैली ज्ञानपुर होते हुए सीएमओ कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि संचारी रोग से बचाव के लिए डोर टू डोर जागरूक कराया जाए। डीएम ने 10 विभागों के सहयोग से चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया है। संक्रामक बीमारी बचाव के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव, मच्छरों से बचाव और साफ सफाई के लिए सभी को जागरूक किया जाए। बीमारियों से पीड़ित लोगों को समुचित इलाज किया जाए। इस मौके पर सीएमओं डॉ. संतोष चक, एसीएमओ जेपी सिंह, मलेरिया अधिकारी रामआसरे पाल, ज्ञानपुर एसडीएम योगेंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ज्ञानपुर आलोक रंजन, जीलाल, सोनल जैन, ओमप्रकाश सरोज, विजय यादव, मलेरिया स्पेक्टर प्रमोद कुमार, अंकित सिंह, अंकित कुमार आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed