फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Automatic weather station started, will get weather condition

आटोमैटिक वेदर स्टेशन शुरू, मिलेगा मौसम का हाल

Sat, 02 Oct 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Automatic weather station started, will get weather condition
घोसिया। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां परिसर में स्वचालित मौसम स्टेशन शुक्रवार से शुरू हो गया। जिससे किसानों को मौसम के बारे में पल-पल की अपडेट मिलती रहेगी। बारिश, तूफान, चक्रवात से अलर्ट होने से वह फसलों का संरक्षण कर सकेंगे।
विज्ञापन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद संस्थान वाराणसी के निदेशक डॉ. टीके बेहरा ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वचलित स्टेशन से किसानों को काफी फायदा मिलेगा। इससे मौसम के अनुकूल खेती कर सकेंगे। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. नीरज सिंह ने उन्नत कृषि तकनीकी को गांव-गांव पहुंचाने पर जोर दिया। किसानों से मौसम अनुकूल तकनीकी को अपनाने के लिए कहा। केंद्र के उद्यान विशेषज्ञ डॉ. एके चतुर्वेदी ने सामायिक सब्जी के तकनीकी और कृषि प्रसार विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने जलवायु अनुकूल खेती पर प्रकाश डाला। उन्होंने उन्नतशील सरसों की प्रजाति आर एच-749 के बारे में बताया। केंद्र के गृह विशेषज्ञ डॉ. रेखा सिंह ने पोषण वाटिका अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ. पी सी सिंह, गुलाबचंद त्रिपाठी,मनोज पांडेय, सर्वेश बरनवाल, अनिल सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, सुभाष दुबे, श्यामधर सिंह, पन्नालाल चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed