फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Aurai fire: Two including innocent died, death toll increased to 14

औराई अग्निकांड: मासूम समेत दो ने तोड़ा दम, मृतकों की संख्या 14 हुई

Wed, 12 Oct 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Aurai fire: Two including innocent died, death toll increased to 14
औराई अग्निकांड में मौत का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। बीएचयू में उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ा। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। अब भी करीब 10 लोगों की हालत चिंताजनक बनी है। बारीगांव के पूर्व प्रधान रमापति की पौत्री शिवांगी भी जिंदगी की जंग हार गई। उनके घर में यह छठवीं मौत हुई है। सूचना से परिवार बेहाल हो गया है।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर दो अक्तूबर को रात करीब नौ बजे नरथुआं के दुर्गा पंडाल में भीषण आग लग गई थी। उक्त घटना में पहले दिन चार लोगों की मौत हुई थी, जबकि करीब 77 गंभीर रूप से झुलस गए थे। शासन के निर्देश पर सभी को जिले के निजी और वाराणसी के ट्रामा सेंटर और सर सुंदर लाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर रूप से झुलसे मरीज एक-एक कर जिंदगी की जंग हार रहे हैं। मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे शिवांगी गौतम (18) पुत्री उमेश कुमार निवासी बारीगांव पुरुषोत्तमपुर और नित्या (1 वर्ष) पुत्री संजय निवासी राजापुर औराई की मौत हो गई। शिवांगी पूर्व प्रधान रमापति की पौत्री है। दोनों 50 से 60 फीसदी तक झुलस चुके थे। 50 फीसदी से अधिक झुलसे बच्चे, महिला और पुरुष की हालत गंभीर है। अब भी 10 से अधिक लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। डीएम गौरांग राठी और एसपी डॉ. अनिल कुमार ने घटना पर दुख जताया है।
विज्ञापन

अग्निकांड में इनकी हो चुकी है मौत
औराई के अग्निकांड में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें अंकुश सोनी, जया देवी, नवीन, आरती, सुजल, शिवपूजन, राममूरत, सीमा, मंजू देवी, अशोक यादव, प्रियल, प्रीति, शिवांगी और नित्या शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed