{"_id":"63447647aedaca285f55eb99","slug":"aurai-fire-2-2-lakh-will-be-given-to-the-families-of-the-dead-bhadohi-news-vns678427432","type":"story","status":"publish","title_hn":"औराई अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को मिलेगा 2-2 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औराई अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को मिलेगा 2-2 लाख
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख
ज्ञानपुर। औराई अग्निकांड में जान गंवाने वालों के परिजनों और घायलों के लिए शासन स्तर से मुआवजे की घोषणा कर दी गई है। जान गंवाने वालों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हुई है। 70 लोग झुलसे हैं।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि शासन स्तर से औराई दुर्गा पूजा पंडाल अग्निकांड में मृतकों के परिवार वालों को 2-2लाख और घायलों को 50-50 हजार की सहायता देने का एलान किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि बनारस के ट्रामा सेंटर व सर सुंदरलाल चिकित्सालय में कुछ मरीजों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम 24 घंटे इनकी निगरानी व उपचार कर रही है।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि यह समय जिले के लिए काफी कठिन है। क्योंकि बर्न इंजरी रिकवरी होने में 20 से 25 दिन लगता है। इंफेक्शन के दृष्टिकोण से यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। डाक्टर व प्रशासनिक टीम प्रत्येक मरीज के प्रतिदिन के स्वास्थ्य रिपोर्ट पर नजर रख रही है। इनके उपचार में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इनको संक्रमण से बचाना और समुचित इलाज कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई के दुर्गा पंडाल में झुलसे लोगों के बेहतर उपचार के लिए सहयोग मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी कई लोगों ने चेक और आनलाइन माध्यम से इंडियन रेडक्रास के खाते में सहायता राशि जमा की। कालीन उद्यमी मो. अतहर अंसारी ने ढाई लाख, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी और पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने दो लाख 11 हजार, जिला पंचायत कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने 55 हजार 660 रुपये की सहायता दी। कालीन उद्यमी जावेद बाबू अंसारी ने 25 हजार, विनोद कुमार मिश्रा ने 25 हजार, अधिशासी अभियंता जल निगम मुजीब अहमद ने पांच हजार, जिला एवं अर्थ संख्या अधिकारी संतोष कुमार ने पांच हजार, शिक्षिका नीलम सिंह ने पांच हजार, खंड शिक्षा अधिकारी भदोही ने तीन हजार, डीडीओ कार्यालय के लिपिक सत्येंद्र कुंमार ने 1500, सेवानिवृत्त एडीओ सुरेश तिवारी ने 1100, बीईओ डीघ फरहा रईस ने 1100 रुपये दिए। डीएम ने सभी दानदाताओं का आभार जताया।
सुरियावां। औराई दुर्गा पूजा अग्निकांड पीड़ितों को उचित मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारियों ने सुरियावां बाईपास चौराहे पर बेमियादी अनशन शुरू कर दिया। कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ को मृतकों के आश्रितों के घर पहुंच कर उनका दर्द जानना चाहिए और झुलसे लोगों का हालचाल लेने अस्पताल जाना चाहिए। ऐसा नहीं होने पर संयुक्त मोर्चा विरोध-प्रदर्शन करेगा। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वरचंद त्रिपाठी ने कहा कि औराई अग्निकांड में 12 पीड़ितों की मौत हो गई। चुनाव आता है तो प्रदेश स्तर के वीआईपी जिलों का भ्रमण करते हैं, लेकिन अप्रिय घटना होने पर कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचता। घटना के आठवें दिन नाममात्र की आर्थिक सहायता की घोषणा करना उचित नहीं हैं। इस मौके पर सालिकराम यादव, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, मनीलाल, रामबाबू बिंद, श्यामधर, रुपनाथ, संतधर, इंद्रमणि, राकेश कुमार सिंह आदि रहे। संवाद
भदोही। विश्व हिंदू महासंघ के सदस्यों ने औराई में 2 अक्तूबर को मां दुर्गा के पंडाल में अग्निकांड में झुलसे श्रद्धालुओं का सोमवार को निजी अस्पताल पहुंच कर हाल जाना। 19 मरीजों का उपचार भदोही नगर के निजी अस्पताल जीवन दीप में हो रहा है। महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने अस्पताल में व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान मरीजों सहित तीमारदारों को फल भी बांटे। भगवान से पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान राकेश कैलाशी, अशोक कुमार गुप्ता, कमलेश उमर वैश्य, रमेश प्रजापति, हरिलाल पाल, शतेंद्र शुक्ला आदि रहे।