फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Attention If the garbage thrown on the road will be fined

सावधान! सड़क पर फेंका कूड़ा तो लगेगा जुर्माना

Sat, 13 Aug 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Attention If the garbage thrown on the road will be fined
ज्ञानपुर बीआरसी के समीप सड़क के किनारे फैला कचरा। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। यदि आप जिले के ज्ञानपुर नगर पंचायत क्षेत्र में रहते हैं और अपने घर का कूड़ा, कचरा घर से बाहर सड़क पर या खाली पड़े किसी के प्लाट में कचरा फेंकते हैं तो सावधान हो जाएं। आपको यह आदत जल्दी ही बदल देनी चाहिए, क्योंकि खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लगेगा। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन जल्द ही बोर्ड की बैठक करके प्रस्ताव पास करेगा। उस प्रस्ताव के अनुसार ही जुर्माना वसूलने की तैयारी है।
विज्ञापन

अभिलेखों में तो महज दस हजार की आबादी है, लेकिन बीते दस साल में आस-पास कॉलोनियों के विकसित होने, आबादी बढ़ने से यहां करीब पचास हजार लोग रहते हैं। नगर पंचायत के कुल 11 वार्डों से प्रतिदिन करीब तीन से चार टन कूड़ा निकलता है। इनके निस्तारण के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने इंतजाम भी किया है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठान कराने के लिए कर्मियों को लगाया है। प्रतिदिन सुबह गाड़ी घर-घर जाती है और कूड़ा उठान करती है। बावजूद इसके कुछ लोग जागरूक नहीं हैं। जब गाड़ी जाती है तब लोग कचरा गाड़ी में नहीं डालते बल्कि खुले में फेंक देते हैं। वहीं कचरा फैलकर नालियों में चला जाता है और नालियां चोक हो जाती हैं। जलजमाव के कारण बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा दिक्कत नगरवासियों को ही होती है। और तो और दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को भी दिक्कत होती है। इसी को गंभीरता से नगर पंचायत प्रशासन ने लिया है। नगर पंचायत के ईओ राजेंद्र कुमार दूबे ने बताया कि यदि पहले कोई प्रस्ताव बना था, तो उसे अमल में लाया जाएगा। यदि नहीं बना होगा तो बोर्ड की बैठक में इसे रखा जाएगा। एक निश्चित धनराशि जुर्माने के लिए तय की जाएगी। साथ ही हर वार्ड में जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

जाम नालियां बढ़ाती हैं मुसीबत
नगर पंचायत के सफाई विभाग से जुड़े अधिकारी बताते हैं कि लोग घर का कचरा किसी प्लास्टिक में करके इधर-उधर फेंकते हैं। वह कचरा तो नष्ट हो जाता है, लेकिन प्लास्टिक उड़कर पास की नाली में पहुंच जाता है जो बारिश के दिनों में नालियों में जाकर फंस जाता है। इससे नगर के दुर्गागंज तिराहा के पास, पुरानी कलेक्ट्रेट के पास व अन्य मोहल्लों में जल जमाव का कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं है कूड़ेदान की मुकम्मल व्यवस्था
ज्ञानपुर। नगर पंचायत के सभी वार्डों में कूड़ेदान की मुक्कमल व्यवस्था नहीं हैं। जो कूड़ेदान पहले से रखे गए हैं, उसमें से कई तो टूट चुके हैं। उसे बदलने की जरूरत है। वार्ड संख्या एक के सोनू, सुजीत, रमेश ने बताया कि कई बार कूड़ेदान रखने की मांग की गई, लेकिन अब तक नहीं रखा गया। दुर्गागंज तिराहे से हरिहरनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग पर रखा गया कूड़ेदान क्षतिग्रस्त हो गया है।

कूड़ा सड़क पर या खाली जमीन में फेंकने वालों से जुर्माना वसूलने का प्रस्ताव नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में रखा जाएगा। साथ ही लोगों की जागरूकता के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।
- राजेंद्र कुमार दूबे, अधिशासी अधिकारी, ज्ञानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed