फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Attack on young man with sharp weapon, refer

धारदार हथियार से युवक पर हमला, रेफर

Mon, 02 Mar 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Attack on young man with sharp weapon, refer
भदोही। कोतवाली अंतर्गत मोढ़ पुलिस चौकी के सियरहां नईबस्ती में सोमवार को प्रात: मामूली विवाद में हुए मारपीट में धारदार हथियार से हमला करने पर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला दो संप्रदायों के बीच का होने से सूचना मिलने से पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। घायल सलमान का प्राथमिक उपचार महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में करने के बाद हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी मिली है कि गांव में एक पेड़ को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। एक पक्ष द्वारा पेड़ काटने का दबाव बनाया जा रहा था तो दूसरे पक्ष का कहना था कि पेड़ कटने से उसकी दीवार ढह जाएगी। इसी बात को लेकर सुबह कहा सुनी हुई जिसके बाद दोनों ओर से लामबंदी हो गई जो देखते देखते खूनखराबे में बदल गया। कुछ युवकों ने सलमान के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया घायल कर दिया।
विज्ञापन

खून से सने सलमान को देख कर गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मोढ़ चौकी प्रभारी अजय कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भेजवाया। उन्होंने बताया कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर छोटेलाल गौड़ व आशा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया कि गांव में शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed