फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Attack on a young man at Bharat Milap fair, FIR filed against four

Bhadohi News: भरत मिलाप मेले में युवक पर किया हमला, चार पर प्राथमिकी

Fri, 13 Mar 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Attack on a young man at Bharat Milap fair, FIR filed against four
औराई। बभनौटी के प्राचीन भरत मिलाप मेले के दौरान युवक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। युवक की मां की शिकायत के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करके जांच कर रही है। युवक की मां लीलाधरपुर निवासी सरिता देवी ने बताया कि उनका बेटा करन नौ अक्तूबर, 2025 को बभनौटी में होने वाले भरत मिलाप को देखने गया था। आरोप लगाया कि गांव के ही विपक्षी रामसागर, करण, जमंते और मुत्तन गांव की लड़कियों पर छींटाकशी करते थे। आरोप लगाया कि विपक्षियों ने मेले में उनके बेटे के सिर पर हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई तो वे मौके पर पहुंचे और करन को अस्पताल पहुंचाया। आरोप लगाया कि विपक्षियों ने उनके बेटे की चेन छीन ली है। बताया कि मामले में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई थी। सुनवाई न होने पर कोर्ट में गुहार लगाई गई। कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक अश्वनी त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed