फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Attachment notice pasted on the house of the absconding accused

Bhadohi News: फरार आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

Mon, 27 Jul 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Attachment notice pasted on the house of the absconding accused
ज्ञानपुर। मेडिकल एक्ट एवं क्लीनिक एस्टेब्लिशमेंट (रजिस्ट्रेशन एंड रेगुलेशन) एक्ट में वांछित बृहस्पति राय उर्फ बंगाली डॉक्टर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रविवार को सर्रोई स्थित उसके आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर डुगडुगी बजवाई। कहा गया कि कोर्ट की तरफ से तय तिथि पर उपस्थित न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भदोही सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर एक साल पहले सर्रोई के बृहस्पति राय उर्फ बंगाली डॉक्टर के खिलाफ भदोही कोतवाली में मेडिकल एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप था कि बिना डिग्री के लोगों को दवा दी जा रही है। गलत उपचार से एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा है। कोर्ट में पेश न होने पर न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ धारा 84 के तहत कुर्की की कार्रवाई का आदेश दिया। रविवार को उपनिरीक्षक विजय सरोज ने टीम के साथ सर्रोई स्थित आरोपी के आवास पर पहुंचकर नोटिस चस्पा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो विधिक प्रावधानों के अनुसार उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed