फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Attached property worth 46.10 lakhs of two gangs including former MLA Vijay Mishra

पूर्व विधायक विजय मिश्रा सहित दो गैंग की 46.10 लाख की संपत्ति कुर्क

Thu, 19 May 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Attached property worth 46.10 lakhs of two gangs including former MLA Vijay Mishra
ज्ञानपुर (भदोही)। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने जिले के पंजीकृत दो गिरोह की 46 लाख 10 हजार रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इसमें पूर्व विधायक विजय मिश्र और एक अन्य गिरोह शामिल है। पुलिस ने आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से लिए गए 14 वाहनों को जब्त करने का आदेश हुआ।
विज्ञापन

पुलिस विभाग से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि संगठित करने वाले पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के तहत गिरोह के सरगना विजय मिश्र सहित हनुमान सेवक पांडे, सुरेश केसरवानी, विष्णु मिश्रा, गिरधारी पाठक व विकास मिश्रा द्वारा लिए आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से खरीदे गए 12 वाहनों को कुर्क किया गया। इसमें एक ट्रक, चार ट्रैक्टर, तीन चार पहिया वाहन, चार मोटरसाइकिल शामिल है। इसी तरह गैंगस्टर के आरोपी राजेश कुमार गोंड़ व विपिन कुमार निषाद की भी दो मोटरसाइकिल जब्त की गई। इसकी कीमत करीब 23 हजार रुपये बताई गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के अनुसार विजय मिश्र की फार्च्यूनर कार, पत्नी रामलली के नाम से खरीदी गई सफारी कार, हनुमान सेवक पांडेय के नाम खरीदे गए पावर ट्रैक ट्रैक्टर, सुरेश केशरी के नाम खरीदे गए बोलेरो, ट्रैक्टर, बाइक, पूर्व विधायक के पुत्र विष्णु मिश्र के नाम पर लिए गए ट्रक व पौत्र विकास मिश्र के नाम पर ली गई बाइक, गिरधारी पाठक के नाम पर लिए गए बाइक व ट्रैक्टर जब्त किए जाएंगे। एसपी के अनुसार नोटिस दिया गया है ताकि जब्त किए जाने वाले वाहन जमा हो जाएं। यदि दो दिन में नहीं होते हैं तो उन्हें पुलिस जब्त कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed