फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   At the rate of mother Kushmanda, the devotees got their heads renewed, sought their wishes

मां कुष्मांडा को दर पर भक्तों ने नवाया शीश

Fri, 30 Sep 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
At the rate of mother Kushmanda, the devotees got their heads renewed, sought their wishes
ज्ञानुपर/गोपीगंज। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन गुरुवार को देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने मां कूष्मांडा के चरणों में शीश नवाया। फूल-माला, नारियल, चुनरी आदि चढ़ाकर लोगों ने सुखद जीवन की कामना की। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में पूरे दिन घंटा-घडि़याल की गूंज से वातावरण गुंजायमान रहा। नगर और गांव का माहौल देवीमय बना हुआ है।
विज्ञापन

नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की आराधना की जाती है। नव दुर्गाओं में मां कूष्मांडा का महत्व और शक्तियां अनंत हैं। मान्यता के अनुसार मां को मालपुआ का भोग लगाने से मनुष्य को सभी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। भोर से ही मंदिरों पर कतारबद्ध पुरुषों-महिलाओं ने माता रानी का श्रद्धा और उत्साह से दर्शन-पूजन किया। नगर के सदर मोहाल में मां दुर्गा मंदिर, पश्चिम मोहाल स्थित चौरा माता मंदिर, पसियान मोहाल की मां बंबा देवी मंदिर, काली देवी महाल में मां काली ज्ञानपुर रोड के शीतला देवी मंदिर समेत तिलगा के शक्ति धाम, जगन्नाथपुर, गोपपुर, लालानगर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और मां की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान बाजार में काफी गहमागहमी रही। नारियल-चुनरी, प्रसाद, फलों की दुकानें गुलजार रहीं।
विज्ञापन

इनसेट
पंडालों में मां के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु
मोढ़। शारदीय नवरात्र में दुर्गापूजा पंडालों में स्थापित मां की प्रतिभा का दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे हैं। दुर्गा पूजा समिति द्वारा सरायक्षत्रशाह, नव दुर्गा बाल समिति मोढ़ के अलावा बनकट, कस्तूरीपुर बदलीपुर में मां की प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित हो चुकी हैं। जहां समिति सदस्य और पुलिस की टीम सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाले हुए हैं। अभिषेक दुबे, निशांत पाठ, सौरभ दुबे, मुन्ना दुबे, धनिलाल यादव, लालू यादव, महेश जायसवाल, अभिषेक जायसवाल श्यामू सिंह, विकास, विशाल, कल्लू, सूरज मां के भक्तों की सेवा में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed