फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Assam BJP public cheers on a victory

असम की जीत पर भाजपाजन गदगद

Fri, 20 May 2016 01:58 AM IST
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला
भदोही/ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 20 May 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Assam BJP public cheers on a victory
असम में भाजपा की जीत पर ज्ञानपुर में मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते पार्टी कार्यकर्ता।
असम में भाजपा की जबर्दस्त जीत पर यहां भाजपाजन खुशी से झूम उठे। बृहस्पतिवार को पार्टी के पदाधिकारियों और जिला कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटीं। कहा कि असम  की जीत आने वाले यूपी के चुनाव के लिए शुभ संकेत है।
विज्ञापन


ज्ञानपुर नगर स्थित मिश्रा मार्केट में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय की अगुवाई में भाजपाजनों ने असम की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने असम के लोगों और पार्टी पदाधिकारियों को बधाई दी। काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की महामंत्री सपना दुबे ने कहा कि यह पार्टी की ऐतिहासिक जीत है।
विज्ञापन

उधर भाजपा नेता डॉ. राकेश दुबे की अगुवाई में आयोजित जश्न में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी गई।
जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी। जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के कार्य जनहित में अन्य दलों पर भारी पड़ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपीगंज चौराहे पर सभासद विंदेश गुप्ता के नेतृत्व में असम में भाजपा की जीत पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया। जंगीगंज बाजार में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। सुभाषनगर संवाददाता के अनुसार, भाजपा नेता प्रेमसागर ओझा के नेतृत्व में असम में पार्टी को बहुमत मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की गई।

भदोही ः भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंदिरा मिल स्थित एक निजी अस्पताल पर जमा होकर असम में मिली सफलता पर खुशी जताई। वरिष्ठ भाजपा नेता, डा. आरके पटेल ने कहा कि देश के पूर्वोत्तर असम में पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलना हम सबके लिए स्वागत योग्य खबर है। देखा जाए तो जनता ने भाजपा के पक्ष में स्पष्ट संकेत दे दिए हैं। भले ही बंगाल और केरल में पार्टी को जीत नहीं मिली, लेकिन हम जीत की ओर बढ़ रहे हैं इसका संकेत तो मिल ही जाता है। इंदिरा मिल स्थित एक निजी अस्पताल पर जुटे कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना न रहा। लोगों ने जीत की ख़ुशी की लहर साफ दिखाई पड़ी और खुशी में आपस में मिठाइयां बांटी।


इस दौरान कार्यकर्ताओं को उप्र विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाने का आह्ववान किया गया। कहा गया कि प्रदेश सरकार की जो कमियां हैं, वह प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी को दोबारा सत्ता तक ले जाएंगी। खमरिया संवाददाता के अनुसार, असम में भाजपा की जीत पर नगर में संदीप मौर्या के नेतृत्व में जशभन मनाया गया। इसमें अशोक जायसवाल, रामनरेश मौर्य, टुनटुन हलवाई, संतोष तिवारी, योगेश बरनवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed