फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Asked for 50 thousand rupees by calling MLA Vijay Mishra's mobile number

विधायक विजय मिश्र के मोबाइल नंबर से फोन कर मांगे 50 हजार रुपये

Mon, 12 Oct 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Asked for 50 thousand rupees by calling MLA Vijay Mishra's mobile number
ज्ञानपुर। आगरा जेल में बंद विधायक विजय मिश्र के मोबाइल नंबर से शनिवार को फोन कर ज्ञानपुर नगर पंचायत के चेयरमैन हीरा लाल मौर्य से 50 हजार रुपये की मांग की गई। चेयरमैन से इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई, क्योंकि विधायक के दोनों मोबाइल फोन गोपीगंज थाने में जमा हैं। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एक रिश्तेदार की ओर से मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद ज्ञानपुर विधायक आगरा जेल में बंद हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके दोनों मोबाइल फोन गोपीगंज थाने में जमा करा लिए थे। लेकिन, नगर पंचायत अध्यक्ष हीरा लाल मौर्य ने रविवार को पुलिस को सूचना दी कि विधायक के नंबर से शनिवार को उन्हें फोन कर 50 हजार रुपये की मांग की गई। फोन करने वाले ने नगर पालिका गोपीगंज के सामने पान की दुकान पर रुपये भेजने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज कृष्णानंद राय ने बताया कि नंबर सर्विलांस पर लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed