फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Asha got 18 thousand and companion 24 thousand as honorarium, memorandum submitted

Bhadohi News: आशा को 18 और संगिनी को 24 हजार मिले मानदेय, सौंपा ज्ञापन

Wed, 28 Aug 2024 03:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Asha got 18 thousand and companion 24 thousand as honorarium, memorandum submitted
आशा संगिनी कर्मचारी संगठन के बैनर तले आशा संगनियों ने मंगलवार को मानदेय समेत अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर विरोध जताया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष सुमन बरनवाल ने कहा कि देश में 12 लाख से अधिक आशा और आशा संगिनी कार्यरत हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने, टीकाकरण, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड, आभा कार्ड, परिवार नियोजन, संस्थागत प्रसव आदि कराती हैंं। इसके बदले उन्हें कोई निश्चित मानदेय नहीं मिलता। महंगाई को देखते हुए उनका मानदेय तय किया जाए। आशा को 18 हजार और आशा संगिनी को 24 हजार मानदेय, प्रोत्साहन राशि दोगुना, ईपीएफ और इएसआई का लाभ, आकस्मिक मृत्यु पर 10 लाख का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी, प्रधानमंत्री आवास का लाभ, ई-कवच पोर्टल चलाने के लिए ट्रेनिंग, प्रधानमंत्री वंदना योजना का फॉर्म भरने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी से लेकर आशा को देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed