फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ash of dyeing plant increased trouble, demonstration

डाइंग प्लांट की राख ने बढ़ाई परेशानी, प्रदर्शन

Thu, 14 Jul 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Ash of dyeing plant increased trouble, demonstration
भदोही। नगर पालिका परिषद गोपीगंज के वार्ड नंबर 17 में डाइंग प्लांट की राख वार्ड वासियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। राख पर रोक लगाने की मांग को लेकर 12 परिवारों ने नगर पालिका कार्यालय और पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नगरवासियों ने आरोप लगाया है कि गंदे पानी के मुख्य नाले पर रोक लगवाकर कुछ लोग राजा तालाब में डाइंग प्लांट की राख से पटाई करा रहे हैं। बारिश न होने और तेज हवा के चलते राख उड़कर घरों में पहुंच रही है। आवागमन करते समय आंख भी राख से भर जाती है। समस्या का समाधान न होने पर वार्डवासी डीएम का घेराव भी करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में शाहिना, मैहसर निशा, माइना, शहबाज खातून, हेना, आलिया, रिजवान, मोहम्मद रजा, इरशाद, शहबाज, मिनहाज ,असगर अली आदि रहे। अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने कहा कि वार्डवासियों ने समस्या से संबंधित पत्रक सौंपा है। डाइंग प्लांट की राख गिरवाने वालों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed