फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   As the wind pattern shifts, the intensity of the cold will now increase.

Bhadohi News: हवा की बदलेगी चाल, तो अब बढ़ेगी ठंड की रफ्तार, हो जाए सावधान

Sun, 25 Oct 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
As the wind pattern shifts, the intensity of the cold will now increase.
शाम के समय ज्ञानपुर नगर में आसमान में दिखा हल्का बादल। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में जल्द ही हवा की चाल बदलेगी, इससे ठंड की रफ्तार बढ़ना अब तय है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से सुबह के वक्त गलन में इजाफा हुआ है। वहीं इन दिनों तापमान स्थिर है, लेकिन आगामी दिनों में चार से पांच डिग्री तापमान गिरने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। मौसम विभाग के अनुसार 26 अक्तूबर को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान सक्रिय होगा। जिसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 अक्तूबर तक दिखेगा। इससे जनपद के मौसम में बदलाव होगा। साथ ही हवा का रुख 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के एडवाइजरी के अनुसार मौसम परिवर्तित होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बेमौसम हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही, अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री की कमी भी देखी जा सकती है। लेकिन जिले में 40-50 किमी की प्रति घंटे रफ्तार से हवा चलेगी। तो सिहरन बढ़ेगी, इसके अलावा सुबह के वक्त कोहरा भी दिखेगा। इन दिनों ठंड के कारण शाम होते ही ग्रामीण अंचल के बाजारों में भी चहल-पहल कम होने लगी है। बदलते मौसम के बीच सेहत को लेकर सतर्क करने की नसीहत चिकित्सक अस्पताल आने वाले मरीज, तीमारदारों को दे रहे हैं। ऐसे में सेहत को लेकर सतर्कता बेहद जरूरी है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। खेती किसानी के लिहाज से यह मौसम समुचित है। जिन किसानों की धान की फसल तैयार है, कटाई-मंडाई का कार्य शुरू कर दें। क्योंकि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान सक्रिय हो रहा है। 28 अक्तूबर के बाद किसी समय मौसम में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed