फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Arunachal Pradesh Governor BD Shastri said on border security, our army is giving a befitting reply to China

Bhadohi: सीमा सुरक्षा पर बोले अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी शास्त्री, चीन को हमारी सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

Tue, 31 Jan 2023 01:49 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 31 Jan 2023 01:49 PM IST
सार

अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी शास्त्री भदोही पहुंचे। उन्होंने
कहा कि तिब्बत हमारे कलेजे का टुकड़ा है। वह हमेशा हमारे साथ रहेगा। आज सेना के छोटे लेकर बड़े अधिकारी तक देश पर जान देने का जज्बा रखते हैं। कहा कि मैं आपको आश्वस्त कर देना चाहता हूं कि हमारी  सेना चीन सीमा पर जहां खड़ी हैं।

विज्ञापन
Arunachal Pradesh Governor BD Shastri said on border security, our army is giving a befitting reply to China
भदोही में अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश व मेघालय के राज्यपाल बीडी शास्त्री ने कहा कि चीन को हम एक कदम भी अपनी सीमा में घुसने नहीं देंगे। हमारे देश का शीर्ष नेतृत्व इतना दृढ़ हैं कि वह किसी भी हाल में चाइना के सामने देेश को झुकने नहीं देगा। देश की सीमाएं एकदम सुरक्षित हैं। हमारी सेना चाइना को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। मंगलवार को वे भदोही जिले में गोपीगंज के कठौता गांव में अपने पैतृक आवास पर आए हुए थें।
विज्ञापन

 

Arunachal Pradesh Governor BD Shastri said on border security, our army is giving a befitting reply to China
सीमा सुरक्षा पर बोले अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि तिब्बत हमारे कलेजे का टुकड़ा है। वह हमेशा हमारे साथ रहेगा। आज सेना के छोटे लेकर बड़े अधिकारी तक देश पर जान देने का जज्बा रखते हैं। कहा कि मैं आपको आश्वस्त कर देना चाहता हूं कि हमारी  सेना चीन सीमा पर जहां खड़ी हैं। हम एक कदम उस तरफ हैं, इस तरफ नहीं। चीन सीमा को लेकर जो भी भ्रम फैलाएं जा रहे हैं, वह एकदम गलत हैं। उत्तर प्रदेश में जगह-जगह रामचरित मानस की प्रतियां जलाए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। कहा कि मैं खुद नियमित रामचरित मानस और रामायण का नियमित पाठ करता हूं और भगवान का राम का अनन्य भक्त हूं। इसके पहले डीएम गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं जवानों ने गार्ड ऑफ आनर दिया। इसके बाद अपने हम उम्र दोस्तों व परिचितों से मुलाकात कर वे भावुक हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Arunachal Pradesh Governor BD Shastri said on border security, our army is giving a befitting reply to China
भदोही में अरुणाचल प्रदेश व मेघालय के राज्यपाल बीडी शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
तिब्बत सीमा पर हो रहा सड़क निर्माण
उन्होंने बताया कि अरूणाचल की हमारी एक हजार 80 किलोमीटर की सीमा तिब्बत से मिलती है। इस सीमा पर रोड निर्माण की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इसके लिए सीमा पर तैनात जवानों की सुरक्षा के लिए भी तमाम इंतजाम किये गए हैं। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर तक बस सेवा शुरू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत की नीति के साथ पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसमें उत्तर पूर्व के आठों राज्य भी शामिल हैं वे इससे अलग कैसे हो सकते हैं वहीं काशी विश्वनाथ धाम को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की। कहा कि विश्वनाथ धाम से बनारस की पूरे विश्व में अलग पहचान बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed