फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ARTO recommended cancellation of recognition of two schools

Bhadohi News: एआरटीओ ने दो विद्यालयों की मान्यता रद्द करने की संस्तुति की

Wed, 13 May 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
ARTO recommended cancellation of recognition of two schools
जिले में अवैध तरीके से संचालित स्कूली बसों पर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। निरीक्षण में कमी मिलने पर उप संभागीय परिवहन अधिकारी राम सिंह ने बीएसए को पत्र लिखकर डीघ और ज्ञानपुर के एक-एक विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि मंगलवार को राम आसरे पब्लिक स्कूल दवनपुर जंगीगंज का निरीक्षण किया। जहां पर पांच वाहन संचालित पाए गए। इसमें दो वाहन विद्यालय के नाम पंजीकृत नहीं मिले। इसके बाद भी उनसे बच्चों को लाया जा रहा है। एक वाहन बिना नंबर प्लेट के संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व एक अप्रैल को एसजी पब्लिक स्कूल कंसापुर में वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन

यहां पर चार वाहन के कागजात सही नहीं मिले। उन्होंने बताया कि वाहनों का चालान कर विद्यालय की मान्यता निलंबित करने की संस्तुति की गई। बताते चलें कि बीते साल मोढ़, महराजगंज में बच्चों को स्कूल से ले जाते समय वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed