फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ARTO office's cash counter opened with a delay of half an hour

आधे घंटे की देरी से खुला एआरटीओ कार्यालय का कैश काउंटर

Wed, 13 Jul 2022 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
ARTO office's cash counter opened with a delay of half an hour
ज्ञानपुर। अधिकारी और कर्मचारी समय से दफ्तर पहुंचे। लोगों की समस्याएं सुनें और उनके काम कराए जाएं। इसके लिए समय-समय पर निर्देश भी दिए जाते हैं, लेकिन कुछ अधिकारी और कर्मचारी ऐसे भी हैं जो समय से न आने की कसम खा चुके हैं। उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों की भी यही स्थिति है। यहां साढ़े दस बजे तक बुधवार को कैश काउंटर बंद था। ऐसे में फिटनेस आदि जमा करने के लिए आए वाहन मालिकों को परेशान होना पड़ा। एआरटीओ भी करीब 15 मिनट की देरी से कार्यालय पहुंचे। बुधवार को ऑफिस लाइव करने पहुंची अमर उजाला की टीम ने सरपतहां स्थित एआरटीओ कार्यालय के एक-एक कक्ष की पड़ताल की। वहां बाकी सब तो ठीक-ठाक मिला मिला, लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों के देरी से पहुंचने का मामला सामने आया। कार्यालय में यात्री कर अधिकारी भी नहीं मिले। बताया गया कि वह वाहनों की जांच करने के लिए निकले थे। इसी तरह आरआई भी समय से नहीं पहुंचे। करीब 27 मिनट की देरी से पहुंचे। बताया कि किसी स्कूल में जांच करने चले गए थे, इस लिए देर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed