फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   art compatition

विभिन्न कलाकृतियों ने किया आकर्षित

Tue, 22 Dec 2020 06:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
art compatition
केएनपीजी कॉलेज में चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन करतीं हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. किरण शर्म - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के चित्रकला विभाग में दो दिवसीय नववर्ष हस्तनिर्मित बधाई पत्रों और कलाकृृतियों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। पहले दिन कई छात्र-छात्राओं की आकर्षक कलाकृतियों ने लोगों का मन मोह लिया। प्रदर्शनी में बृजेश गौड़, बृजेंद्र, काजल, राहुल, अभिनित, प्राची और खूशबू ने बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण, कन्या भ्रूण हत्या, सुनहरी भोर, सांझ के समय पक्षियों के कलरव सहित अन्य कई जीवंत बिंदुओं को चित्रों में उकेरा। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. घनश्याम मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि हम जिस पायदान पर खड़े हैं उसकी कला यात्रा आदि मानव के अनपढ़ हाथों की लकीरों से शुरू हुई थी। हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. किरण शर्मा ने कहा कि आज के जीवन में कुछ युवा कलाकार अनुभूतियों, कोमल भावनाओं को रंग, ब्रश और पेंसिल से मूर्तरूप दे रहे हैं। बीएड विभाग के डॉ. संजय कुमार ने हस्तनिर्मित बधाई पत्रो का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर डॉ. प्रतीक उपाध्याय, डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, दीप नारायण मिश्र, विष्णुकांत त्रिपाठी मौजूद रहे। स्वागत एवं आभार विभागाध्यक्ष डॉ. रोशन प्रसाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed