फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Arrested after five years

पांच वर्ष छकाने के बाद गिरफ्तार

Thu, 14 Oct 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Arrested after five years
क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने पांच वर्षों से फरार चल रहे 5 हजार के इनामी राजकुमार उर्फ करिया निवासी रामरायपुर को मंगलवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर युवती को भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि उस पर वर्ष 2017 में अपने गांव की ही एक युवती को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप है। भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन तब से फरार चल रहा था। इस दौरान पुलिस ने उस पर इनाम भी घोषित कर दिया था। बताया की रात में उसे भदोही रेलवे स्टेशन से तब गिरफ्तार किया गया जब वह किसी ट्रेन से कहीं भागने की फिराक में था।
विज्ञापन

प्रभारी सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में अभियुक्त राजकुमार के विरुद्ध गांव की युवती को भगा ले जाने का आरोप था। तब इसके विरुद्ध पाक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही थी। वर्षों काफी प्रयास के बाद भी उसे पकड़ा नहीं जा सका था। इस बीच 23 अप्रैल 2018 को न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने पर कोतवाली में धारा 174 का एक और मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन इसके बाद भी उसका पता नहीं लग सका तो 13 नवंबर को पुलिस अधीक्षक ने उस पर पांच हजार का इनाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार राजकुमार ने बताया कि वह लुक छिप कर मुंबई में ही रहने लगा था। और भदोही कभी कभार आता जाता था। कोविड और लाकडाऊन के दौरान माया नगरी की स्थिति गंभीर होने पर वह भदोही आ गया था और छिप कर यहीं रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed